क्या मनीष कश्यप ने खुद ही अपनी गाड़ी के टैंक में पानी मिलाया था?
Posted on July 11, 2026 by
BiharTalkies
News and Politics
क्या मनीष कश्यप ने खुद ही अपनी गाड़ी के टैंक में पानी मिलाया था?
टोयोटा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर और कंपनी की प्रारंभिक जांच ने ई-20 पेट्रोल को लेकर उठे विवाद को नया मोड़ दे दिया है। कंपनी का दावा है कि संबंधित वाहन में ई-20 पेट्रोल के कारण कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली। जांच के दौरान वाहन के ईंधन में प्रदूषित पानी की मौजूदगी पाई गई।
इसके बाद स्वाभाविक रूप से यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह मामला वास्तव में ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता से जुड़ा था, या इसके पीछे कोई और वजह थी? हालांकि, अभी तक ऐसी कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट या न्यायिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है जिससे यह साबित हो कि वाहन के टैंक में पानी किसी व्यक्ति ने जानबूझकर मिलाया था। लेकिन विडिओ बनाने और व्यूज पाने के लिए किसी भी हद तक जाने वाले मनीष ऊर्फ त्रिपुरारी तिवारी का अतीत शंका उत्पन्न करने का आधार उपलब्ध कराता है।
मनीष कश्यप पहले भी कई विवादों में रहे हैं। वर्ष 2023 में तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों से जुड़े फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोप में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी। उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका/NSA) भी लगाया गया था। बाद में उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत जमानत मिली।
इन पुराने विवादों के कारण वर्तमान मामले को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं और सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में टोयोटा की एफआईआर, कंपनी की जांच और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। यदि जांच एजेंसियां या अदालत भविष्य में किसी निष्कर्ष पर पहुंचती हैं, तभी यह स्पष्ट होगा कि ईंधन में पानी कैसे पहुंचा और इसके लिए कौन जिम्मेदार था।
#manishkashyapnews #toyota #NitinGadkari #DevendraFadnavis #manishkashyap

SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �