Breaking

फ्रॉड निकला ब्रह्मेश्वर मुखिया की परिवार. पोती का फर्जी IAS बनने का प्रयास.

Posted on March 09, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
फ्रॉड निकला ब्रह्मेश्वर मुखिया की परिवार. पोती का फर्जी IAS बनने का प्रयास.
फ्रॉड निकला ब्रह्मेश्वर मुखिया की परिवार. पोती का फर्जी IAS बनने का प्रयास.

UPSC में 301वीं रैंक पर दावा करने वाली रणवीर सेना संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने अपने एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर पूरे देश के आंख में धूल झोंकने का प्रयास किया. बिहार के भोजपुर की रहनेवाली आकांक्षा सिंह यूपीएससी-2025 का प्रारंभिक परीक्षा भी पास नही कर पाई थी. जबकि रिजल्ट के बाद इसने पूरे परिवार के साथ बैठकर देश के तमाम चैनलों और मीडियावालों को बेहद शातिराना अंदाज में बेबाकी से इंटरव्यू दिया। अपने दादा को अपना आदर्श बताया और यूपीएससी में अपने साक्षात्कार तक की मनगढ़ंत कहानी सुनाई. इस दौरान इस स्क्रिप्टेड कहानी में पूरे परिवार का नाटकीय आत्मविश्वास गजब का था. एडमिट कार्ड में कुटरचना के दौरान यह नटवरलाली परिवार QR कोड के महत्व को नही समझ पाया. आश्चर्यजनक रूप से एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में इस लड़की ने दावा किया कि मोबाइल फॉरमेट होने से उसे UPSC का भेजा हुआ ईमेल डिलीट हो गया जबकि ऐसा मुमकिन नही है.

दरअसल जिस रेंक पर इसने अपना दावा किया वो उतर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमनियां प्रखंड अंतर्गत अभईपुर गांव की डॉक्टर आकांक्षा सिंह का है जो पटना एम्स से MBBS और MS है. इनके पिताजी रंजीत सिंह एयरफोर्स में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं. इन्होंने अपने पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपने सारे कागजात सार्वजनिक किया है.

इसके बाद AIR रैंक 494 पर चयनित दूसरी आकांक्षा सिंह के रिजल्ट के बहाने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई की वो इसकी है मगर वो भी अरवल की निकली. अंत में यूपीएससी को आज प्रेस रिलीज जारी कर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी. इसमें AIR 301 रैंक पर गाजीपुर की आकांक्षा सिंह को वास्तविक बताया गया.
Search
Recent Posts
1
SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
2
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
3
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
4
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
5
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �
6
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी, Court का बड़ा फैसला
7
ADR रिपोर्ट: देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपये, 4 अरबपति; सबसे कम संपत्ति उमर अब्द�
8
Nitish Kumar के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भी ऑपरेशन बेटा सफल
9
बिहार में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी, कक्षा में जाने से पहले प्रधानाध्यापक क�
10
जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रों से कथित मारपीट का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर
Facebook