Breaking

बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आये UP के पूर्व विधायक को जाना पड़ा जेल

Posted on October 26, 2025 by BiharTalkies
News and Politics
बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आये UP के पूर्व विधायक को जाना पड़ा जेल
बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आये UP के पूर्व विधायक को जाना पड़ा जेल।

पश्चिम चंपारण: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक के नेता बिहार का दौरा का रहे हैं लेकिन इस चुनावी दौरा में आने के दौरान उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक को जेल जाना पड़ गया। पूर्व विधायक और उनके चालक को पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वहीं पुलिस ने उनकी गाड़ी को जब्त कर लिया। पूर्व विधायक अपनी गाड़ी से चुनाव प्रचार करने के लिए बेतिया जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

दरअसल बिहार में चुनाव को लेकर नौतन के मंगलपुर चेकपोस्ट के समीप शुक्रवार की शाम मजिस्ट्रेट की देखरेख में एसएसबी और स्थानीय थाना की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार की जब जांच की गई तो ड्राईवर की सीट के बगल में एक बैग से तीन कैन बियर बरामद हुई। पूछताछ में कार सवार व्यक्ति ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिलांतर्गत बल्थरा रोड विधानसभा के भाजपा से पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया ने के रूप में बताई। गाड़ी से बियर बरामद होने के बाद पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली और उन्हें भी थाना ले आई।

थाना में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पूर्व विधायक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शनिवार को उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहाँ से पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक बेतिया में NDA उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। शराबबंदी वाले बिहार में बियर ले कर आने की वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
Search
Recent Posts
1
SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
2
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
3
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
4
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
5
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �
6
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी, Court का बड़ा फैसला
7
ADR रिपोर्ट: देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपये, 4 अरबपति; सबसे कम संपत्ति उमर अब्द�
8
Nitish Kumar के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भी ऑपरेशन बेटा सफल
9
बिहार में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी, कक्षा में जाने से पहले प्रधानाध्यापक क�
10
जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रों से कथित मारपीट का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर
Facebook