कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाइकोर्ट से बड़ी राहत
Posted on April 21, 2026 by
BiharTalkies
News and Politics
उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप कांड मामले में सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को उन्नाव रेप पीड़िता की एक अपील खारिज कर दी. इस अपील में पीड़िता ने अपने पिता की कस्टडी में हुई मौत से जुड़े मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई सजा को बढ़ाने की मांग की थी. पीड़िता ने कुलदीप सेंगर के लिए मौत की सजा की मांग की थी. मामले की सुनवाई के क्रम में जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की बेंच ने कहा कि पीड़िता 1945 दिनों तक इस मामले को नहीं उठाई.
दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ किया कि अगर कोई व्यक्ति अपने मामले के प्रति सतर्क नहीं है तो वह पर्याप्त राहत की मांग नहीं कर सकता. कोर्ट ने कहा कि अगर वे फिर से मामला उठाते हैं, तो उनके पास सुप्रीम कोर्ट के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा. अर्जी को खारिज किए जाने के पहले कोर्ट ने कहा कि अब तक इस प्रकार की बात नहीं किए जाने के पीछे के कारण को स्पष्ट नहीं किया गया है.
#kuldipsinghsenger

SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �