“ईमानदारी का दूसरा नाम Dilip जायसवाल!” बिहार सरकार के मंत्री ने खुद को ही घोषित कर दिया ईमानदारी का प�
Posted on August 13, 2026 by
BiharTalkies
News and Politics
“ईमानदारी का दूसरा नाम दिलीप जायसवाल!”
बिहार सरकार के मंत्री ने खुद को ही घोषित कर दिया ईमानदारी का पर्याय।
पटना। बिहार में CO के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उठे सवालों के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दुनिया अच्छी तरह से जानती है कि “ईमानदारी का दूसरा नाम दिलीप जायसवाल है।”
मंत्री के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सवाल यह है कि जब किसी मंत्री को अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए खुद ही कहना पड़े कि “ईमानदारी का दूसरा नाम मैं हूं”, तो क्या यह विपक्ष और आलोचकों के आरोपों का जवाब है या फिर खुद की छवि का प्रमाणपत्र खुद ही जारी करने जैसा बयान?
दिलीप जायसवाल ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ऐसे आरोपों से उनकी छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता उनकी निष्ठा और ईमानदारी पर पूरा भरोसा करती है।
गौरतलब है कि पूर्व में प्रशांत किशोर भी दिलीप जायसवाल पर एक सिख व्यक्ति का मेडिकल कॉलेज हड़पने का आरोप लगा चुके हैं।
#BiharTalkies

मायावती ने तीसरी बार भतीजे आकाश आनंद को BSP से किया निष्कासित, दूसरे भतीजे ईशान आनंद को किया लॉन्च
Nana Patekar और नीतू कपूर की शादी का सच: सोशल मीडिया पर वायरल दावे ने मचाई हलचल, जानिए क्या है हकीकत
‘भारत में वेश्यावृत्ति लीगल करो’— Poonam Pandey के बयान से मचा बवाल, एडल्ट वीडियो को बताया सोशल सर्विस! बो�
भाजपा नेत्री की 'कागजी' पार्टी के खाते में उड़कर आए ₹620 करोड़: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष ने वकील पर फोड़ा भ�