Breaking

महाराष्ट्र में सपा से ताकतवर पार्टी बनी AIMIM! क्या मुस्लिमों को भा गए असदुद्दीन ओवैसी?

Posted on January 24, 2026 by BiharTalkies
News and Politics
महाराष्ट्र में सपा से ताकतवर पार्टी बनी AIMIM! क्या मुस्लिमों को भा गए असदुद्दीन ओवैसी?
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में हुए महानगरपालिका चुनाव के परिणाम के बाद असुदद्दीन ओवैसी की AIMIM पहले की अपेक्षा और मजबूत होती दिखाई दी है। दरअसल, मुंबई बीएमसी चुनावों के साथ 29 महानगरपालिका चुनावों में ओवैसी की पार्टी को 126 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं, इस चुनाव में समाजवादी पार्टी की स्थिति उतनी अच्छी नहीं रही जितनी उम्मीद थी।

पार्टी ने 13 नगर निगमों के 125 वार्डों में जीत हासिल की है, जो पिछले नगर निगम चुनावों में जीते गए 56 वार्डों से काफी ज्यादा है। यह महाराष्ट्र में हैदराबाद स्थित इस पार्टी का अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है। कई नगर निकायों में एआईएमआईएम ने समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसी बड़ी पार्टियों को पीछे छोड़ दिया। 15 जनवरी को हुए चुनावों में पार्टी ने 29 में से 24 नगर निगमों में अपने उम्मीदवार उतारे थे।

2 सीटों पर सिमट गई सपा
दूसरी ओर, महाराष्ट्र खासकर मुंबई में दशकों पहले मजबूत पकड़ बनाने वाली समाजवादी पार्टी की स्थिति अब कमजोर होती नजर आ रही है। बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने 1990 के दशक की शुरुआत में मुंबई और महाराष्ट्र में सक्रिय रूप से कदम रखा था। 1992–93 के मुंबई में दंगा होने के बाद मुस्लिमों के हित की बात करने वाली पहली पार्टी मिली और मुस्लिमों ने सपा पर भरोसा जताया और उस वक्त सपा को मुंबई की राजनीति में एक पहचान मिल गई थी। लेकिन हाल ही में संपन्न हुए 2026 महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनावों (जिसमें मुंबई नगर निगम भी शामिल है) में समाजवादी पार्टी (सपा) को सिर्फ 2 सीटें मिली हैं। यह आंकड़ा बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) समेत पूरे परिणाम के आधार पर सामने आया है।
Search
Recent Posts
1
SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
2
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
3
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
4
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
5
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �
6
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी, Court का बड़ा फैसला
7
ADR रिपोर्ट: देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपये, 4 अरबपति; सबसे कम संपत्ति उमर अब्द�
8
Nitish Kumar के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भी ऑपरेशन बेटा सफल
9
बिहार में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी, कक्षा में जाने से पहले प्रधानाध्यापक क�
10
जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रों से कथित मारपीट का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर
Facebook