Breaking

केदारनाथ के पास बड़ा हादसा, गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

Posted on June 14, 2025 by BiharTalkies
News and Politics
केदारनाथ के पास बड़ा हादसा, गौरीकुंड के जंगलों में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार
Helicopter Crash Gaurikund: उत्तराखंड से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है. हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे.

जानकारी के मुताबिक, यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से यात्रियों को लेकर वापस गुप्तकाशी लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ.

शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को इस हादसे की वजह बताया जा रहा है. केदारघाटी में घना कोहरा और तेज हवाओं के कारण हेलिकॉप्टर रास्ता भटक गया था. इसके बाद हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया और गौरीकुंड के जंगलों में उसके क्रैश होने की सूचना मिली.

घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई है. हालांकि, फिलहाल केदारघाटी में मौसम खराब है, जिससे बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया है, उन्होंने 'X' पर पोस्ट कर लिखा, जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं. बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ.
Search
Recent Posts
1
SC-ST आरक्षण में क्रीमी लेयर पर मोदी सरकार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध: सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरक
2
छोटे भाई की मौत का सदमा, आबान को आखिरी विदाई देने जेल से निकला Atik का बेटा अली
3
मध्यप्रदेश में AI मशीनों के टेंडर पर बड़ा खुलासा: ₹200 करोड़ की मशीनों के लिए ₹1,200 करोड़ किराया देगी सर
4
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद सवर्ण वोट बैंक पर बीजेपी की बढ़ी चिंता
5
Jahanabad जहानाबाद में 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते मुखिया नंदकिशोर राम गिरफ्तार, निगरानी विभाग ने रंगे �
6
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी, Court का बड़ा फैसला
7
ADR रिपोर्ट: देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 3,660 करोड़ रुपये, 4 अरबपति; सबसे कम संपत्ति उमर अब्द�
8
Nitish Kumar के बाद उपेंद्र कुशवाहा का भी ऑपरेशन बेटा सफल
9
बिहार में शिक्षकों के मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी, कक्षा में जाने से पहले प्रधानाध्यापक क�
10
जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रों से कथित मारपीट का आरोपी सत्यम पंडित निकला हिस्ट्रीशीटर
Facebook